पतला होने के कारण क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 17:00

शरीर पतला होने के कारण-

शरीर में पोषक तत्वों की कमी या कुपोषण

कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी, शरीर के पतले होने का कारण बनती है। हम में से कई ऐसे लोग होते हैं, जो फास्ट फूड का सेवन ज्यादा करते हैं और हरी सब्जी जैसी कई पौष्टिक सब्जियों का सेवन करने से दूर भागते हैं। जिस कारण उन लोगों के शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण प्रदान नहीं होता है और शरीर कमजोर होने लगता है। यह शरीर के पतले होने का सब से बड़ा करण है।

धूम्रपान व शराब का अत्यधिक सेवन

जो लोग ज्यादा धूम्रपान और शराब पीते हैं। उनके शरीर के काम करने की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। जो कई बार रक्त वाहिकाओं को पतला करने लगती हैं, जिस कारण आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता है। धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन, कई शारीरिक समस्याओं का कारण बनने लगता है। जिस कारण व्यक्ति का शरीर कमजोर होने लगता है।

बचपन की खिलाई-पिलाई

गर्भधारण के बाद जो महिलाएं अपने खानपान पर विशेष ध्यान नहीं देती हैं। उन महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु प्रभावित होने लगते हैं। यह बच्चे के दो साल तक होते होते अपने प्रभाव को पूरी तरह प्रदर्शित करते है। जिस कारण बच्चे में लम्बे समय से आ रही जरुरी पोषक तत्वों की कमी, कुपोषण का कारण बनती है। इसके अलावा बचपन में बच्चे को माँ के दूध की कमी होने पर भी बच्चा कमजोर होने लगता है।

मानसिक कारण

जो लोग तनाव या डिप्रेशन का शिकार होते हैं, वे लोग ज्यादा दुबले-पतले होते हैं। मानसिक तनाव या चिंता, अच्छे से अच्छे लोगों को दुर्बल बना देती हैं। मानसिक तनाव के कारण, आपका अंदरूनी शरीर ठीक तरीके से कार्य नहीं करता हैं। जो कई शारीरिक समस्याओं का कारण बनता हैं।

कई शारीरिक रोग के कारण

कुछ ऐसे रोग होते है जो शरीर को पतला बना देते हैं जैसे थायराइड, कैंसर, टीबी, ख़राब पाचन तंत्र, शरीर में खून की कमी और मधुमेह आदि के कारण वजन तेज़ी से कम होने लगता है। जो शरीर के पतला होने का कारण बनता है। अगर किसी व्यक्ति का वजन अचानक व तेजी से कम होता है। तो वह व्यक्ति जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें ।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info